लखनऊ, मई 12 -- धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यूपी पहली पसंद बनकर उभरा है। वहीं बौद्ध पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। प्रदेश बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में भी उभरकर सामने आया है। वर्ष 2024 में प्रदेश में लगभग 65 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जिनमें से 61 लाख 47 हजार 826 श्रद्धालु भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर आए। इसमें लाखों विदेशी भी शामिल थे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न बौद्ध स्थलों पर आने वालों में 3 लाख 53 हजार 461 विदेशी पर्यटक और 57 लाख 94 हजार 365 भारतीय शामिल रहे। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश विशेष रूप से यहां का बौद्ध परिपथ (बौद्ध सर्किट) वैश्विक धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.