सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय बौद्ध महासभा की तहसील इकाई इटवा के नेतृत्व में गुरुवार को महान सम्राट अशोक धम्म विजयदशमी पर विशाल विश्व शांति जुलूस निकाला गया। तहसील क्षेत्र के बौद्ध अनुयायियों ने दोपहिया, चारपहिया और पैदल यात्रा कर तहसील मुख्यालय के चारों प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में संगोष्ठी के साथ हुआ। अध्यक्षता बौद्धाचार्य अनिल गौतम ने की। उन्होंने अनुयायियों को त्रिशरण व पंचशील ग्रहण कराकर धम्म उपदेश दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष केदारनाथ आजाद ने भविष्य में युद्ध न करने तथा बौद्ध धर्म अपनाने का संकल्प लिया। उनका संदेश आज भी विश्व शांति की राह दिखाता है। राम यज्ञ गौतम ने कहा कि विजयदशमी का दिन बौद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.