मैनपुरी, फरवरी 8 -- सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बौद्ध धर्म ने हमेशा दुनिया को नई दिशा और सीख दी है। यह धर्म लोगों को आपस में भाईचारा, प्रेम और शांति के साथ रहने की प्रेरणा देता है। आज पूरी दुनिया में बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और लोगों का बौद्ध धर्म के प्रति प्रेम लगातार बढ़ता जा रहा है। भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज को प्रगति के उच्च शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। सांसद डिंपल यादव रविवार को क्षेत्र के गांव संजापुर में आयोजित बौद्ध कथा कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानव जीवन को भटकाव से निकालकर एक नई पद्धति पर आधारित धार्मिक व्यवस्था प्रदान की, जिससे जीवन को सार्थक बनाने का संदेश मिला। उन्होंने कहा कि बौद्ध कथा में विद्वान...