हरदोई, दिसम्बर 7 -- कछौना। कस्बे के मुख्य चौरहे पर बौद्ध धम्म यात्रा का अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मौजूद बौद्ध भिक्खु चंदिमा थेरो ने धम्म उपदेश प्रदान किया। सारनाथ से संकिसा तक चल रही भिक्खु महासंघ की विशाल धम्मचारिका का रविवार को कस्बे में आगमन हुआ। इस दौरान मुख्य चौराहे पर भारतीय बौद्ध एसोशिएशन के तत्वावधान में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बौद्ध भिक्खु चंदिमा थेरो व करूणानंद समेत बौद्ध धम्म उपदेशको का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यह यात्रा कुकुही स्थित बहुजन बौद्ध विहार पहुंची। यहां धम्म उपदेश सुनकर अनुयायियों ने यात्रा में सहयोग प्रदान किया। बुद्ध विहार कुकुही के भन्ते बुद्ध रतन समेत नवनीत लाला, रंजीत गौतम, डॉक्टर एस राणा, रामशंकर आदि दर्जनों उपासक एवं बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.