कौशाम्बी, जनवरी 5 -- कौशाम्बी में 23 करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग बौद्ध थीम पार्क का निर्माण करा रहा है। पहली किस्त दो करोड़ की जारी हुई थी। कार्यदायी संस्था की मांग पर अब दूसरी किस्त चार करोड़ की जारी की गई है। बौद्ध थीम पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पर्यटकों को रिझाने व आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग तपोस्थली में सारे प्रयास कर रहा है। कौशाम्बी तपोस्थली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। प्रतिदिन से दो सौ से ढाई सौ पर्यटक पहुंच रहे हैं। अबकी पर्यटकों ने रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटकों के रुझान को देखते हुए सरकार ने तपोस्थली को नए सिरे से सजाने व संवारने की कवायद शुरू करा दी है। इसी के तहत तपोस्थली में बौद्ध थीम पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। 16 फरवरी वर्ष 2025 को निर्माण कार्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.