संतकबीरनगर, जनवरी 2 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। मजबूत और जागरूक समाज से ही एक गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण संभव है। समाज को दिशा देने वाले शिक्षक, अधिवक्ता और पत्रकार किसी भी राष्ट्र की वैचारिक रीढ़ होते हैं। जिस समाज को इस बौद्धिक त्रिवेणी का मार्गदर्शन प्राप्त होता है, वही समाज सशक्त, संगठित और प्रगतिशील बनता है। यह बातें भाजपा नेता नीलमणि ने गुरुवार को धनघटा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक साधारण व्यक्ति को संस्कार, शिक्षा और चरित्र के बल पर श्रेष्ठ व्यक्तित्व में ढालने का कार्य करता है, जिससे परिवार, समाज और राष्ट्र में खुशहाली और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं अधिवक्ता समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग को न्याय की राह दिखाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.