नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को बौद्धिक प्रसार समिति (आईपीआर) के संस्था में बौद्धिक संपदा के प्रकार और महत्व विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार किसी भी राष्ट्र की ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और रचनात्मक कार्यों की कानूनी सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। बौद्धिक संपदा विषयों के गहन अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...