गौरीगंज, जनवरी 28 -- कमरौली। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय प्रयागराज द्वारा इमर्जिंग बिजनेस चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से बौद्धिक संपदा अधिकार पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी संजय चौहान ने किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उद्यमियों ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट एवं डिजाइन से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर मकसूद खान, संजय सिंह सहित उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...