बांका, दिसम्बर 8 -- बौंसी, निज संवाददाता। मेला ग्राउंड स्थित मंदार मंच पर सोमवार को बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव के आयोजन समिति की बैठक होगी। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मेला प्रबंध समिति के सचिव सदस्य सहित तमाम विभागों के व प्रशासनिक व्यवस्था अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी मंदार महोत्सव के आयोजन को लेकर जिसमें विस्तृत रूप से मंदार महोत्सव के तैयारियों एवं विधि व्यवस्था से संबंधित चर्चा की जाएगी साथ ही सदस्यों साथ ही लोगों से विचार लिए जाएंगे। जानकारी हो कि बौसी मेला प्रबंध समिति की बैठक के साथ ही मेले का विधिवत आगाज हो जाता है और प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुड़ जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...