बहराइच, जून 19 -- तेजवापुर, संवाददाता। सात दिन पहले लापता हुई एक युवती को पुलिस ने बरामद करके परिवार को सौंप दिया। सराय अली गांव की जुलेखा एक सप्ताह पूर्व बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। उसकी गुमशुदगी ने परिवार को चिंता में डुबो दिया था। पति मेराज ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बौंडी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। दिन-रात की मेहनत और सूझबूझ से गुरुवार को पुलिस ने जुलेखा को कैसरगंज से सकुशल बरामद कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे उसकी मां खतीजा के सुपुर्द किया गया। उसने बताया कि पति की अनुपस्थिति और पारिवारिक नाराजगी के कारण वह बिना बताए रिश्तेदारी में चली गई थी। बरामदगी में एसआई राणाराज सिंह, हेड कांस्टेबल महेश राय, कांस्टेबल रजनीश कुमार और महिला आरक्षी मोनिषा द्विवेदी की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.