बहराइच, मार्च 17 -- बहराइच,संवाददाता। तराई के खेत गेहूं की फसल से लहलहा रही है। इन फसलों का वाजिब मूल्य मुहैया कराने के लिए सरकार ने भी पहल की है। अबकी बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की वृद्धि की है। इसके लिए छह तहसीलों में सात एजेंसियों के 88 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर 2425 रुपये प्रति कुंतल की दर से सरकारी खरीद की जाएगी। सोमवार को सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद का श्रीगणेश कर दिया गया, लेकिन पहले दिन एक भी केंद्र पर छटाक भर भी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। दिनभर केंद्र प्रभारी केंद्रों पर कांटा, बोरा लेकर अन्नदाताओं का इंतजार करते हुए दिखे। प्रभारियों का कहना है कि अभी 15 दिन बाद ही खरीद शुरू हो पाएगी। पहले दिन खरीद को लेकर केंद्रों की पड़ताल रिपोर्ट। गेहूं क्रय केंद्रों खरीद की नहीं दिखी तैयारियां महसी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.