हापुड़, फरवरी 15 -- नगर व देहात के प्रमुख शिव मंदिरों में हरिद्वार और ब्रजघाट से नाचते गाते कांवड़ियां रविवार को पहुंचे। शुभ मुर्हुत शाम 5 बजकर 5 मिनट पर कांवड़ियों ने शिव का जलाभिषेक किया। बम-बम व भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजयमान रहा। कांवड़ियों के जलाभिषेक के दौरान आम भक्तों का जलाभिषेक बंद रहा। महाशिवरात्रि की सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उधर हरिद्वार और ब्रजघाट के जल लेकर आने वाले कांवड़िया भोले के भजनों की धुन पर नाचते गाते व भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शहर में प्रवेश हुए। कांवड़ियां अपने-अपने नजदीक के शिवालयों में पहुंचे। शहर में जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। शिवालयों में पहुंचकर कांवड़ियों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर प्रागंण में आराम किया। शाम 5 बजकर 5 मिनट पर कांवड़ियों का जलाभिषेक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.