कौशाम्बी, जुलाई 16 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा से बुधवार को बोल-बम के जयकारों के बीच कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना हुआ। नगर में जगह-जगह पर कांवरियों का स्वागत किया गया। छतों से फूलों की वर्षा की गई। महादेव के जयकारों से इलाके भर का माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवरियों का लगभग 51 सदस्यीय दल बुधवार की सुबह पश्चिमशरीरा में एकत्रित हुआ। नगर के शिव मंदिरों में पूजा-पाठ के बाद नागरिकों के साथ मिलकर कांवरियों ने कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान डीजे-बैंड की धुन पर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। स्थानीय साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सभी कांवरियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। अन्य नागरिकों ने अपने घरों की छत से पुष्प वर्षा की। साथ ही फल व मिष्ठान खिलाने के साथ जरूरत का सामान देकर विदा किया। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.