बुलंदशहर, फरवरी 13 -- बोल बम के उद्घोष से वातावरण शिवमय में हो रहा है। तीर्थनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को तेजी से लोट रहे। शुक्रवार को अनेक कांवड़िए गुलावठी जीटी रोड होकर गुजरे। कांवड़ियों के लिए सेवा शिविरों तैयार हो चुके है। कांवड़ यात्रा कर रहे शिव भक्तों की श्रद्धालु पूरी आस्था से सेवा कर रहे हैं। नगर के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर में कांवड़िए विश्राम कर रहे है। प्रति वर्ष बड़ा महादेव मंदिर में कांवड़ियों की सेवार्थ शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...