सिमडेगा, अगस्त 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी एम अर्शी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने पशु तस्करो के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से पांच प्रतिबंधित मवेशी बरामद करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार की देर रात खूंटीटोली के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के क्रम में एक बोलेरो वाहन पुलिस को देखकर काफी तेजी से वहां से भागने लगा। उसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए बीरू के समीप बोलेरो को रोकने में सफलता पाई। इसी क्रम में वाहन में सवार दो व्यक्ति भागने लगे, जिसके बाद पुलिस के द्वारा भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसकी पहचान सिसई थाना क्षेत्र निवासी शमशाद अंसारी के रूप में की गई है। वहीं बोलेरो से पांच प्रतिबंधित मव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.