भागलपुर, जनवरी 28 -- कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 किनारे स्थित टीटीसी इंफ्रा कंपनी के प्लांट के पास मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंपनी के गार्ड की मौत हो गई। तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की चपेट में आने से गार्ड की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई, जिसे अनुमंडल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामजानीपुर गांव निवासी युगल किशोर यादव के पुत्र रवि कुमार (28) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रवि कुमार ड्यूटी के दौरान पास की एक दुकान पर चाय पीने गया था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रवि को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की खबर मिलते ही मृ...