सीवान, अक्टूबर 15 -- 1. सीवान जैसे बड़े जिले में आज भी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। ग्रामीण इलाकों में तो हाल और भी खराब है। लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी प्राइवेट क्लिनिक का रुख करते हैं। वहां महंगे इलाज के कारण गरीब मरीजों की जेब पर भारी बोझ पड़ता है। जरूरत है कि जिला अस्पताल को आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी सशक्त बनाना जरूरी है। - विजय शर्मा 2. महिलाओं के लिए प्रसूति सेवाएं बहुत सीमित हैं। सरकारी अस्पताल में न तो साफ-सफाई का ध्यान है, न ही समय पर दवा मिलती है। मजबूरी में हमें प्राइवेट हॉस्पिटल जाना पड़ता है, जहां खर्च अधिक है। सरकार को महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि गरीब वर्ग को राहत मिले। - श्रीनिवास शर्मा 3. सीवान जिले अ...