हल्द्वानी, जनवरी 7 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया, हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड नंबर 14, राजपुरा क्षेत्र के निवासी लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लगभग 10 हजार की घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में लोगों के सड़क पर वाहन आड़ी-तिरछे खड़े होने से परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग के लिए कोई निश्चित स्थान न होने के कारण स्थानीय लोग अपने वाहन सड़कों के दोनों तरफ खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। खाकर की जैम फैक्टरी के पास सड़कों के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मार्ग बेहद संकरे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग की इस समस्या की वजह से क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ती है। क्षेत्रवासियों न...