हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी, मोहन भट्ट। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई है। मरीज कभी पर्ची तो कभी दवा की लाइन में खड़े-खड़े थक जाते हैं। फिजिशियन और हड्डी रोग विभाग के बाहर मरीजों की लंबी लाइन रहती है। हालात यह हैं कि गंभीर मरीज या तो सीढ़ी में या जमीन में बैठे दिखाई देते हैं। मरीजों के बैठने के लिए सीमित कुर्सियां होने से लोग लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार करते हैं तो कुछ लोग लाइन तोड़ कर डॉक्टर से परामर्श लेने ओपीडी कक्ष में घुस जाते हैं। अव्यवस्था दूर करने के लिए पीआरडी जवान को तैनात करना पड़ता है। अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श के बाद मरीज के लिए दूसरी बड़ी चुनौती दवा वितरण कक्ष से दवा लेना है। बेस में पर्ची काउंटर के पास में छोटा सा दवा वितरण कक्ष है। इसमें एक पुरुष व एक महिलाओं क...