हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। बद्रीपुरा तल्ला गोरखपुर में दशकों पुरानी सीवर लाइन की बदहाली और विभागीय उदासीनता के खिलाफ क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध टूट गया। बार-बार आश्वासनों के बावजूद धरातल पर समाधान न होने से क्षुब्ध होकर पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 40 साल पुरानी जर्जर और संकरी सीवर लाइन अब पूरी तरह जवाब दे चुकी है। आए दिन लाइन चोक होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र संक्रामक बीमारियों के मुहाने पर खड़ा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी त्योहारों का बहाना बनाकर काम टालते रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हो चुके है। वार्ड नंबर 11, बद्रीपुरा तल्ला गोरखपुर में कई वर्षों से सीवर लाइन की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.