हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी। शहर के नजदीक बजूनिया हल्दू क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रही है। जल जीवन मिशन के तहत 468.7 करोड़ रुपये की लागत से यहां दो साल से पेयजल योजना का काम चल रहा है, लेकिन वर्तमान में बजट की कमी से काम लटक गया है। इस वजह से गांव के लोग अब भी टैंकरों के सहारे पानी पीने को मजबूर हैं। खास बात यह है कि हर माह बिल जमा करने के बाद भी घरों में पेयजल संकट बना हुआ है। इसके अलावा भी ग्रामीण जंगली जानवरों के आतंक सहित कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। संबंधित विभागों के चक्कर लगाने के बाद भी समस्याओं के समाधान नहीं हो पा रहे हैं। बोले हल्द्वानी की टीम जब बजूनिया हल्दू में ग्रामीणों के बीच पहुंची उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं बताईं और समाधान भी सुझाए। बजूनिया हल्दू गांव में जल जीवन मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.