हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। सरकारी राशन की दुकानों पर बदइंतजामी और घटिया आपूर्ति ने उपभोक्ताओं के साथ-साथ डीलरों की भी कमर तोड़ दी है। शहर के करीब 280 राशन विक्रेताओं ने सरकारी नमक में कंकड़ और गंदगी की शिकायतों के बाद गोदामों से इसका उठान बंद करने का सामूहिक निर्णय लिया है। एक ओर जहां अंत्योदय कार्ड धारकों को पिछले 18 महीनों से चीनी नसीब नहीं हुई है, वहीं फरवरी का आधा महीना बीतने के बाद भी कई दुकानों तक मासिक गल्ला (गेहूं-चावल) नहीं पहुंचा है। विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से न केवल गरीबों का चूल्हा प्रभावित हो रहा है, बल्कि डीलरों और उपभोक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के हालात बने हुए हैं। शहर के करीब 280 राशन डीलरों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली ने राशन डीलरों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.