हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) में 20 साल से काम कर रहे कर्मचारी नियमित होने की आस में प्रबंधन और शासन से मांग करते रह गए। इस बीच कई लोग सेवानिवृत्त तक हो चुके हैं इसके बावजूद उनकी मांगों को सुना नहीं गया। बीते चार साल से कर्मचारी एक नए तरीके से अपनी मांग उठाने के लिए लगातार पौधरोपण कर रहे हैं। इस मुहिम के तहत अब तक 238 अभियान में 40 हजार पौधे रोप चुके हैं, इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। परेशान कर्मियों का कहना है कि निगम ने उनकी पेंशन में भी कटौती की है और सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान भी नहीं किया। उनके हक को मारकर प्रबंधन और शासन ने उनसे सौतेला व्यवहार किया है। उनके कार्य को भी वर्तमान में ठेके पर देने की तैयारी की जा रही है। महंगाई भत्ते की किस्त भी नहीं दी जा रही। बोले हल्द्वानी की टीम जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.