हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के अधीन संचालित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में अपना मर्ज दिखाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को सात लाइनें पार करनी पड़ती हैं तब जाकर दवा मिल पाती है। पर्ची बनवाने के काउंटर से ही यह संघर्ष शुरू हो जाता है, जो दवा मिलने तक जारी रहता है। कई बार सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक लाइनों में लगने के बाद भी दवा नहीं मिल पाती है। बिना तीमारदार के आने वाले मरीजों को तो सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार लाइनों में ही मरीज बेहोश होकर गिर पड़ते हैं। वहीं काउंटर पर स्टॉफ नहीं होने, कम्प्यूटर सिस्टम या सर्वर खराब होने की स्थिति में समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। मौके पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने, उम्र और वर्ग के आधार पर काउंटर नहीं होने से भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। इसके अलावा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.