हरिद्वार, मार्च 24 -- हरिद्वार के प्रमुख इलाकों में से एक मुखिया गली से जुड़े एक किमी लंबे रास्ते पर एक भी स्ट्रीटलाइट नहीं है। यहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी मुश्किलें होती हैं। स्थानीय निवासी कई बार नगर निगम से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर निगम की उपेक्षा से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। प्रवीण कुमार पेगवाल की रिपोर्ट... मुखिया गली, दुर्गा नगर, कमल दास कुटिया और आश्रम एवं धर्मशाला को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली सड़क से रात में संभल कर निकलें। एक किलोमीटर लंबी इस सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऊपर से सड़कों पर हुए गड्ढों से आप या आपके वाहन को नुकसान हो सकता है। साथ पैदल चलने वाले लोग भी अंधेरे के कारण इन गड्ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.