हरिद्वार, अप्रैल 3 -- हरिद्वार में नील धारा के पास चंडी घाट बस्ती में एक भी शौचालय नहीं है। यहां करीब एक हजार अस्थाई झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन झुग्गी झोपड़ियों में करीब छह हजार की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी में एक भी शौचालय न होने के चलते बस्ती के लोग गंगा किनारे खुले में शौच करने जाते हैं। खुले में शौच से पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है। स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को गंदगी और बदबू से परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों और साधु संतों ने प्रशासन से मांग की है कि बस्ती में सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए। सचिन कुमार की रिपोर्ट... हरिद्वार की चंडी घाट बस्ती में हजारों अस्थाई झुग्गी झोपड़ियां है। इनमें करीब छह हजार की आबादी निवास करती है। यहां अधिकतर लोगों के वोट भी बने हैं। इसके अलावा यहां कई छोटे-बड़े आश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.