हजारीबाग, फरवरी 4 -- हजारीबाग। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सब्जी विक्रेताओं के बीच खासा मंथन देखने को मिल रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि नगर निगम द्वारा कालीबाड़ी के पास उनके लिए जो भवन बनाया गया है, वह अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। यह भवन सब्जी विक्रेताओं को सड़क से हटाकर एक व्यवस्थित स्थान देने के लिए बनाया गया था, ताकि शहर में लगने वाले जाम और अव्यवस्था से निजात मिल सके, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके ठीक उलट है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार कालीबाड़ी के पास बने इस भवन को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है। चहारदीवारी और दीवारों से घिरे इस ढांचे में खरीदारों की आवाजाही बेहद कम हो जाती है। आमतौर पर लोग सब्जी की खरीदारी खुले बाजारों में करना पसंद करते हैं, जहां चलते-फिरते सब्जियां दिखाई देती हैं। बंद भवन में प्रवेश करने में ग्...