हजारीबाग, दिसम्बर 12 -- वार्ड 13 हजारीबाग का शांत और कम आबादी वाला इलाका है, जहां सरकारी क्वार्टर, अपार्टमेंट, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थान बड़ी संख्या में मौजूद हैं। लेकिन इसी व्यवस्थित दिखने वाले वार्ड में कई मूलभूत समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम के दौरान लोगों ने समस्याएं साझा करते हुए कहा कि सफाईकर्मियों की अनियमितता से गलियों में कचरा जमा रहता है, कई जगह नालियां भरी पड़ी हैं। पानी सप्लाई की पाइपलाइन के लीकेज से पानी बर्बाद होता है। हजारीबाग। वार्ड 13 हजारीबाग का बेहद शांत और कम जनसंख्या घनत्व वाला वार्ड है। इस वार्ड के एक बड़े हिस्से में सरकारी कर्मियों के आवास एवं लॉन बने हुए हैं। ईसाई कब्रिस्तान और खेल का मैदान इस वार्ड के भौगोलिक विस्तार का ठीक-ठाक हिस्सा कवर करता है। नर्सिंग होम, अस्पताल...