हजारीबाग, जून 7 -- हजारीबाग शहर के विभन्नि इलाकों में जलजमाव और सड़क जाम की समस्या आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। हर वर्ष बारिश के मौसम में नगर निगम की लापरवाही और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे न सिर्फ लोगों को परेशानी होती है बल्कि हादसे का भी डर बना रहता है। बोले हजारीबाग कार्यक्रम के दौरान शहर के के लोगों ने हिन्दुस्तान से अपनी परेशानियां साझा की। हजारीबाग। आन्नदा चौक, इंद्रपुरी चौक से पगमिल तक की सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। बारिश के बाद इस मार्ग पर दोनों ओर जलजमाव की स्थिति बन जाती है। नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर बहता रहता है। कई स्थानों पर नालियां टूटी हुई हैं और उनका गंदा पानी सीधे सड़क पर आ जाता है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बन जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.