हजारीबाग, जुलाई 9 -- हजारीबाग का बुढ़वा महादेव तालाब धार्मिक, ऐतिहासिक व सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इसके आसपास मंदिर, कॉलेज, कोर्ट और पार्क जैसे प्रमुख स्थान मौजूद हैं। सावन में कांवरिया यहीं से जल उठाते हैं और स्थानीय लोग धार्मिक संस्कार करते हैं। इसके बावजूद तालाब की हालत जर्जर है। जलकुंभी, गंदगी, टूटे पगडंडी और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी इसके महत्व को धूमिल कर रही है। प्रशासनिक उपेक्षा ने इसे उपयुक्त देखरेख से वंचित कर दिया है। बोले हजारीबाग कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तालाब की सफाई कराने की बात कही। हजारीबाग। हजारीबाग शहर का बुढ़वा महादेव तालाब सिर्फ एक साधारण जलाशय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्थल है। इसकी विशेषता इसकी स्थिति में ही छिपी है। इसके समीप बुढ़वा महादेव मंदिर, विमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.