हजारीबाग, जून 19 -- पबरा पंचायत, जो कभी खेती के लिए हरियाणा के नाम से जाना जाता था, आज सिंचाई संकट से जूझ रहा है। लिफ्ट इरिगेशन की योजनाएं वर्षों से बंद पड़ी हैं, जिससे किसान खेती से विमुख हो रहे हैं। दर्जनों लिफ्ट एरिगेशन होने के बावजूद खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गोंदा डैम से जुड़ी पक्की नहरें भी अब शोभा की वस्तु बन गई हैं। स्थानीय किसान अब केवल वर्षा पर निर्भर होकर खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी पर बुरा असर पड़ा है। बोले हजारीबाग की टीम से बात करते हुए किसानों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। हजारीबाग। कटकमसांडी प्रखंड के पबरा गांव में किसानों के लिए वर्षों पूर्व जो लघु सिंचाई योजनाएं शुरू की गई थीं, वे अब सिर्फ नाम मात्र की रह गई हैं। दर्जनों लिफ्ट इरिगेशन यूनिट्स जो पहले कभी खेतों में हरियाली लाते थे, अब खराब हालत में पड़े हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.