हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- करीब एक दशक से अधूरा पड़ा हजारीबाग फोरलेन का कनहरी अंडरपास आज लोगों की परेशानी का दूसरा नाम बना हुआ है। कीचड़, गड्ढों और हादसों से भरे इस रास्ते पर बरसात में पानी भर जाता है। वहीं, गर्मियों में धूल का कहर यात्रियों की सांसें रोक देता है। रोशनी, जलनिकासी व सर्विस लेन की कमी ने इसे मौत का जाल बना दिया है। फटकार के बावजूद संबंधित विभाग की उदासीनता से लोग रोजाना त्राहिमाम कर रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। बोले हजारीबाग कार्यक्रम में लोगों ने समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। हजारीबाग। हजारीबाग फोरलेन पर बनने वाला सबवे पिछले कई वर्षों से कीचड़, गड्ढों और दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। लगभग दस साल बीत जाने के बाद भी यह निर्माण कार्य अधूरा है। तेज़ रफ्तार यातायात को नियंत्रित रखते हुए शहर में प्रवेश और निकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.