हजारीबाग, जून 26 -- हजारीबाग । बड़कागांव प्रखंड के लोग सड़क जाम व अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। वर्तमान में बड़कागांव चौराहा एनटीपीसी महारत्न की चार परियोजना होने के कारण प्रतिदिन हजारों यात्री और व्यवसायी बड़कागांव चौक से होकर गुजरते हैं। बड़कागांव चौराहे की बिगड़ी स्थिति को देखकर दूसरे राज्यों से आने जाने वाले राहगीर भी यहां की स्थिति से खिन्न होते हैं। यहां के लोगों को उम्मीद थी क्षेत्र में बड़ी कंपनियों के आने के बाद इलाके की सड़क की दुगर्ति दूर होगी। हालांकि कंपनी के प्रयास से यहां के हजारीबाग की सड़क की हालत में सुधार हुई है, पर मुख्य सड़क की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह इलाका प्रशासनिक लापरवाही का दंश झेल रहा है। बड़कागांव चौक के सभी रोड अतिक्रमण का शिकार हैं। जाम ऐसा रहता है कि पैदल चलने वालों को राह से गुजरना भी मुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.