रामपुर, जनवरी 1 -- थाना क्षेत्र में गुरु गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सिख समाज द्वारा दर्जनों गांव से होकर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के रास्तों पर महिलाओं ने साफ सफाई कर पुण्य कमाया। जुलूस के दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह महाराज के 358 वें प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान जमकर तलवारबाजी और अन्य करतब दिखाए गए। मिलकखानम थाना क्षेत्र के माट खेड़ा स्थित गुरुद्वारे से सुबह सात बजे गुरुबाड़ी का पाठ किया गया। उसके बाद गुरु गोविंद सिंह महाराज का भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की कलाओं का भी प्रदर्शन किया गया। आसपास के दर्जनों गांव से आए लोग भव्य जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए गए। भव्य जुलूस माट...