जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के प्रकाश दीहाड़े में स्वर्ण मंदिर से निकले नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख संगत ट्रेन से अमृतसर, पंजाब जा रही थी। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चारों तरफ वाहेगुरु सतनाम का जाप और बोले सो निहाल के जयकारे गूंज रहे थे। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे। रंगरेटा महासभा की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सरोपा देकर सम्मानित किया गया, वहीं आए हुए सभी मेहमानों को शाल देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए जमशेदपुर के बुद्धिजीवी और समाज के लोग भी स्टेशन पर मौजूद थे। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशांत सिंह, प्रधान रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.