बहराइच, जनवरी 15 -- जिले में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सभी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। बीते पांच वर्षों में कतर्निया वन्य जीव प्रभाग और जिले के अन्य क्षेत्रों में पर्यटकों को आकर्षित करने की पहल नहीं हुई। उल्टे कतर्निया सेंचुरी में पर्यटकों के लिए शुल्क बढ़ा दिए गए। नतीजे में पर्यटकों का सेंचुरी मे आना कम हो गया। इस साल बीते वर्षों की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की ओर आकर्षण बनाने को दूसरी सबसे बड़ी चीज यहां परिवहन और होटल सुविधाओं को लेकर है जिसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो पाई। ट्रेन व रोडवेज बस सेवा की कनेक्टिविटी भी बेहतर नहीं है। जिले के ड्रीम प्रोजेक्ट महाराजा सुहेलदेव स्मारक को पर्यटन विभाग ने भव्य रूप में विकसित किया है। मगर अभी तक रख रखाव को टेंडर नहीं हुए हैं। वैसे अभी भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.