सीतापुर, जून 25 -- खरीफ की फसलों की बुआई का समय करीब आ चुका है। धान की रोपाई भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा खरीफ की प्रमुख फसलों में मक्का, दलहन और तिलहन की भी रोपाई होनी है। खरीफ की फसलों की बुआई से पहले किसानों को एक बार फिर खाद और बीज की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बीज केंद्रों पर बीज के अलावा डीएपी और यूरिया की अनुपलब्धता से किसान परेशान हैं। बुआई लेट होने पर फसल का उत्पादन प्रभावित होने की चिंता से सभी के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही है। सरकारी केन्द्रों पर बीज व खाद का टोटा : किसानों का कहना है कि खरीफ की बुआई के समय हर साल किसान खाद और बीज की कमी से जूझते हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। सरकारी केंद्र किसानों की जरूरतें पूरी करने में नाकाम हैं। जबकि निजी बाजार खाद व बीज की इस कमी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.