सीतापुर, जनवरी 9 -- शहर का विजय लक्ष्मी नगर मोहल्ला शहर की पॉश कालोनी में गिना जाता है। मगर यहां के हालात किसी पिछड़े इलाके से कम नहीं है। लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। यहां रहने वाले लोग जर्जर सड़कों, खराब सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन की कमी ही नहीं बल्कि बरसात में यहां की कई सड़कें तालाब के रूप में तब्दील हो जाती है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के करीब और कई प्रमुख मार्गों के किनारे बसे उक्त मोहल्ले की स्थिति जब ऐसी है तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है। इस इलाके में एक हजार से अधिक परिवार निवास कर रहे हैं। 50 साल से अधिक पुराने उक्त मोहल्ले की आबादी पांच हजार के करीब है। सरकारी उपेक्षा के चलते इलाके के इन परिवारों को गंदगी से पटी नालियां, कूड़े के लगे ढेर ही नहीं जर्जर सड़कों की समस्याओं से जूझना पड़ता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.