सीतापुर, अक्टूबर 10 -- बरसात का मौसम खत्म हो चुका है, लेकिन शहर के निवासियों के लिए जल-जमाव और गंदगी की समस्या अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। नगर पालिका के हर साल के प्री-मानसून सफाई अभियान के तमाम दावों के बावजूद, शहर के मुख्य नाले बुरी तरह से चोक हो चुके हैं। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। शहर के ज्यादातर नाले कचरे के ढेर से भरे पड़े हैं। प्लास्टिक, घरेलू मलबा, निर्माण सामग्री और गाद ने नालों की जल-वहन क्षमता को लगभग समाप्त कर दिया है। नगर पालिका की ओर से हर साल बारिश से पहले एक बड़ा अभियान चलाकर तमाम नालों की सफाई की जाती है। इस पर लाखों रुपए खर्च भी होते हैं। बावजूद इसके जैसे ही बरसात का पानी नालों में पहुंचा, गंदगी और कचरा वापस सतह पर आ गया और कई स्थानों पर निकासी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.