सीतापुर, जनवरी 12 -- शीत लहर के चलते कई दिनों से भीषण ठंड से जन जीवन बेहाल है। घने कोहरे से जहां सड़क हादसे बढ़ रहे हैं वहीं पाले के कारण किसानों की फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने लगाहै। भीषण ठंड के कारण शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सुबह और शाम बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लगातार पड़ रही ठंड के कारण गरीब, मजदूर, रिक्शा-ठेला चालकों, सफाई कर्मियों और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन के दावे हैं कि सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था है। राहगीरों व असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे बने हैं। शहर में तो अलावा व रैन बसेरा की स्थिति बेहतर है, मगर ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारियों के दावों और हकीकत में काफी अंतर है। कई प्रमुख स्थानों पर अलाव इस बार नहीं जल रहे हैं। जहां लकड़ी जाती है तो वह इतनी गीली रहती है कि उसे जलाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.