सीतापुर, दिसम्बर 3 -- शहर में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद स्थितियों में कोई सुधार नहीं दिख रहा। चाहे लालबाग चौराहा हो या कैप्टन मनोज पांडे चौक, हर प्रमुख मार्ग और चौराहा अतिक्रमण की चपेट में है। सही मायनों में अतिक्रमण और जाम ने शहर की रफ्तार को थामने का काम किया है। हालात ये हैं कि मौजूदा समय में शहर की सड़कों पर सफर अब आसान नहीं रहा। जिसे लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने अपने बोले सीतापुर पेज पर विस्तृत समाचार प्रकाशित किया था। हालांकि इसके बाद जिला प्रशासन ने समय-समय पर अतिक्रमण के विरुद्व कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में शहर के प्रमुख चौराहों को प्राथमिकता दी गई है। प्रशसन की ओर से सभी चौराहों से 200 मीटर तक अतिक्रमण कर अपनी दुकाने बढ़ाने वाले लोगों को चेतावनी भी जारी क...