सहारनपुर, जून 27 -- झमाझम बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी। शहर की कई कॉलोनियां, बाजार और मुख्य मार्ग पानी में डूबे नजर आए, जिससे लोगों में रोष है। लोगों ने जलभराव के लिए खराब जल-निकासी व्यवस्था, अवैध निर्माण और अतिक्रमण को मुख्य कारण बताया। बुधवार को हुई बारिश ने सहारनपुर की स्मार्ट सिटी परियोजना की हकीकत को उजागर कर दिया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बीते वर्षों में करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, मगर बुधवार को झमाझम बारिश ने योजनाओं की पोल खोल दी है। शहर की कई कॉलोनियां, बाजार और मुख्य मार्ग पानी में डूबे नजर आए। इससे न सिर्फ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ बल्कि लोगों में गहरी नाराजगी भी देखी गई। लोगों ने जलभराव के लिए खराब जल-निकासी व्यवस्था, अवैध निर्माण व अतिक्रमण को मुख्य कारण बताया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.