सहारनपुर, अगस्त 29 -- शुभ सिटी कॉलोनी लगभग बीस साल पुरानी बस्ती है। आज भी यहां की सबसे बड़ी समस्या है-कच्ची सड़कें। कॉलोनी की अधिकांश सड़कें पक्की नहीं हो पाई हैं। बरसात के मौसम में यह सड़कें कीचड़ और गड्ढों में बदल जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। निवासियों का कहना है कि कीचड़ और पानी भरने के कारण बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का अस्पताल तक पहुंचना और कामकाजी लोगों का समय पर दफ्तर पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार तो सड़कों पर गहरे गड्ढों और कीचड़ की वजह से लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है क्योंकि अंधेरे में गड्ढे साफ दिखाई नहीं देते। यह स्थिति केवल लोगों की असुविधा का कारण ही नहीं बल्कि गंभीर स्वास्थ्य और सुरक्षा समस्या भी है। बरसात के बाद गड्ढों में गंदा पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.