सहारनपुर, फरवरी 5 -- बेहट रोड स्थित वार्ड संख्या-08 की शिवमपुरी कॉलोनी आज अपनी बदहाल मूलभूत सुविधाओं के कारण चर्चा में है। लगभग 25 वर्ष पुरानी इस कॉलोनी में करीब 3200 की आबादी निवास करती है, लेकिन इसके बावजूद आज तक यहां विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। सड़क, जलनिकासी, सफाई, सीवर, स्ट्रीट लाइट और आवारा कुत्तों जैसी समस्याएं कॉलोनीवासियों के रोजमर्रा के जीवन को कठिन बना रही हैं। शिवम पुरी कॉलोनी की सबसे गंभीर और जटिल समस्या जलनिकासी व्यवस्था का अभाव है। थोड़ी सी बारिश होते ही नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर नालों का पानी ...