सहारनपुर, जनवरी 21 -- नोएडा में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत ने एक बार फिर सिस्टम की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। यह हादसा केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि उस लापरवाह व्यवस्था का प्रतीक है, जिसमें शहरों के बीचोबीच खुले गड्ढे, खुले नाले, बिना सुरक्षा के निर्माण कार्य और खतरनाक पुल आम बात बन चुके हैं। इसी संदर्भ में बोले सहारनपुर की पड़ताल ने कई ऐसी गंभीर समस्याओं को उजागर किया है, जिन पर यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। जनपद की आबादी करीब 40 लाख और महानगर की आबादी लगभग 10 लाख है। इतनी बड़ी आबादी के लिए सुरक्षित सड़कों, पुलों और जलनिकासी व्यवस्था का होना अनिवार्य है। लेकिन हकीकत यह है कि शहर के कई प्रमुख मार्ग और पुल लंबे समय से असुरक्षित स्थिति में हैं। शहर के बीच से गुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.