सहारनपुर, जनवरी 31 -- 47 वर्ष पुरानी शिवपुरी में लगभग 1500 लोग रहते हैं। करीब पांच साल पहले रामपुर मनिहारान नगर पंचायत में शामिल होने के बाद कॉलोनीवासियों को उम्मीद जगी थी कि अब तेजी से विकास होगा। बावजूद इसके यहां कई गंभीर समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। कच्ची सड़क, जलभराव, सीवर लाइन का न होना, स्ट्रीट लाइट की कमी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी ने लोगों के जीवन को और भी कठिन बना दिया है। शिवपुरी कॉलोनी की स्थापना के समय यह क्षेत्र ग्रामीण सीमा में आता था और सुविधाएं भी उसी अनुरूप सीमित थीं। समय के साथ आबादी बढ़ती गई, घर बने, मंदिर, स्कूल और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थापित हुए। लेकिन बुनियादी ढांचे का विकास अपेक्षित गति से नहीं हो सका। जब इस कॉलोनी को नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में शामिल किया गया, तब लोगों को लगा कि अब सड़कें बनेंग...