सहारनपुर, मई 28 -- सड़कों पर दौड़ते भारी-भरकम ट्रकों के पीछे छिपी होती है कठिन और संघर्षपूर्ण जिंदगी। ट्रक ड्राइवर, जो देश की आर्थिक धड़कनों को चलाए रखते हैं आज खुद तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। सहारनपुर जनपद में ट्रक ड्राइवरों की संख्या करीब 20 हजार और हेल्परों की संख्या 1000 है। ये दोनों प्रतिदिन 14 से 18 घंटे की ड्यूटी करते हैं। इनकी मासिक आमदनी मात्र 10 से 12 हजार रुपये के बीच है। वहीं कई के पास न आयुष्मान कार्ड न ही राशन कार्ड। इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उन्हें श्रमिक की मान्यता दी जानी चाहिए। साथ ही, सड़क पर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और आराम की व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर इनके हक में आवाज उठानी चाहिए। आम जनता को यह समझने की जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.