सहारनपुर, दिसम्बर 25 -- महानगर के मुबारकशाह रोड और बाबा लालदास रोड पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। ये दोनों सड़कें केवल स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों से न केवल स्थानीय लोग गुजरते हैं, बल्कि यहां से अंतिम यात्रा भी निकती है और जनाजा भी। इसलिए इन सड़कों की महत्वता बढ़ जाती है। बावजूद इसके इनकी हालत खस्ता हो चुकी है। सफाई व्यवस्था न के बराबर है, स्ट्रीट लाइट्स हैं नहीं और यहा तक कि पानी की व्यवस्था भी नहीं है। इन समस्याओं के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं और प्रशासन से कोई ठोस कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। वार्ड 49 में मुबारकशाह रोड और वार्ड 22 में स्थित है बाबा लालदास रोड जो शहर के प्रमुख मार्गों में से हैं। मुबारकशाह रोड पर मदरसा जदीद और बाबा लालदास रोड पर स्थित फुलवारी आश्रम जै...