सहारनपुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर क्षेत्र का गांव हबीबपुर तपोवन उर्फ खुवासपुर शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली छोटी-बड़ी नदियों और बरसाती धाराओं से घिरा हुआ है। करीब पांच हजार की आबादी वाला यह गांव हरियाली, पहाड़ और जलधाराओं को अपने में समेटे हुए है, लेकिन विडंबना यह है गांववासियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं पीने योग्य पानी, पक्के रास्ते, सफाई व्यवस्था और स्थायी बिजली आपूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शिवालिक तलहटी से सटे गांव हबीबपुर तपोवन उर्फ खुवासपुर में बुनियादी सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्याओं का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया। गांव की सबसे बड़ी और गंभीर समस्या पीने के पानी की है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष पहले गांव में ओवरहेड टैंक (ओवरहेड जलाशय) का निर्माण कराया गया था। इस यो...