सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- सहारनपुर जिले का ऐतिहासिक नगर देवबंद न केवल अपने धार्मिक और शैक्षिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह क्षेत्रीय व्यापार का भी प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद जाम की गंभीर समस्या है। नगर की आबादी करीब 1.35 लाख है। जनसंख्या वृद्धि और व्यापारिक विस्तार के साथ-साथ नगर की कुछ पुरानी व्यवस्थाएं अब नागरिकों के लिए समस्या का कारण बन गई हैं। पुराने बाजार आज भी सौ साल पुरानी संकरी सड़कों पर चल रहे हैं। नगर के सभी प्रमुख मार्ग-रेलवे रोड, बस स्टैंड और दारुल उलूम रोड-इन्हीं तंग गलियों से होकर गुजरते हैं। देवबंद नगर के भीतरी क्षेत्रों में जाम की समस्या अब एक स्थायी परेशानी बन चुकी है। नगर के प्रमुख मार्गों में से रेलवे रोड पर स्थिति सबसे अधिक खराब रहती है। इस रोड पर स्थित विभिन्न बैंकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर वाहन अव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.